Hitek Multispeciality Hospital-2

More the 3000 patients avail free treatment at Hitek Superspeciality Hospital

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा दैनिक भास्कर के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन आज 220 अस्थि रोगियों ने यहां पहुंचकर अपनी जांच करवाई। मरीजों ने रियायती दरों पर एक्स-रे एवं अन्य टेस्ट भी कराए। एक मार्च से प्रारंभ शिविर के अंतिम दिन अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष द्विवेदी तथा डॉ राहुल ठाकुर ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। सप्ताहव्यापी शिविर का लाभ लगभग तीन हजार मरीजों ने उठाया। अस्पताल के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि शिविर का प्रारंभ रविवार को किया गया था। 3000 रुपए मूल्य की एकाधिक जांच इस दिन 299 रुपए के पैकेज में उपलब्ध कराए गए थे। शिविर का 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया था जिसमें 50 से अधिक लोगों में हृदय की समस्याओं का पता लगा था।

Full size460 × 310

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *