भिलाई। एमजे स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज फूलों की होली का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस अवसर पर एक दूसरे पर पंखुड़ियों की वर्षा की और होली की बधाई दी। महिलाओं ने इस अवसर पर लैंगिक समानता की प्रतिज्ञा की और एक दूसरे को बधाइयां दीं। स्कूल में उपलब्ध रंग बिरंगे अत्याधुनिक खिलौनों ने बच्चों को खूब आनन्दित किया। बच्चे बैटरी चलित कार, स्कूटी और बाइक चलाकर किलकारियां भरते रहे।












