Corona-Hawan-MJ-College

COVID-20 Pandemic Hawan

भिलाई। कोरोना वायरस समेत वातावरण से विषैले कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए एमजे कालेज में आज विशेष हवन कराया गया। हवन कुण्ड में विशेष समिधा डालकर स्वास्थ्य की सुरक्षा करने एवं विषैले कीटाणुओं का नाश करने की प्रार्थना की। महाविद्यालय की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।हवन कान्हा जी महाराज ने संपन्न कराया। इस अवसर पर महामृत्यंजय मंत्र का जाप करते हुए हवन कुण्ड में समिधाएं अर्पित की गईं। हनुमान चालीसा का भी जाप किया गया।

Full size460 × 305

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *