Annual-Exam-Girls-College

Annual Exam begins in Girls College Durg

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की वार्षिक परीक्षाएँ प्रारंभ हुई। तीन पालियों में प्रारंभ हुई परीक्षाओं में स्नातक स्तर पर सुबह 07 से 10 बजे विज्ञान संकाय, सुबह 11:00 से 02:00 बजे वाणिज्य संकाय तथा दोपहर 03:00 से 06:00 बजे कला संकाय के पर्चे हुए। आज पहले दिन बी.एससी भाग-3, बी.कॉम. भाग-3, एवं बी.ए. भाग-3 का हिन्दी भाषा का प्रश्नपत्र हुआ। वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय में 4700 छात्राएँ परीक्षाओं में शामिल हो रही है। जिसमें नियमित 2660 तथा 2040 अमहाविद्यालयीन छात्राएँ है।

Full size460 × 278

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *