भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर चित्रगुप्त मंदिर समिति सेक्टर-6 की चित्रांश बहनों ने लैंगिक समानता व समता का संदेश दिया। समिति की अध्यक्ष उषा श्रीवास्तव ने कहा कि परस्पर रचनात्मक सहयोग करते हुए ही हम समाज को मजबूत कर सकते हैं और स्वयं का विकास भी कर सकते हैं। सभी चित्रांश बहनों ने समानता की मुद्रा बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संकल्प भी लिया। चित्रगुप्त महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।












