भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सफाई महिला मित्र का सम्मान तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुये महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. तृषा शर्मा ने कहा कि इन महिलाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। ये समाज का अभिन्न अंग हैं। यदि सुचारू रूप से हम अपने सारे कार्य को संपादित करते हैं तो इसके पीछे इनका विशेष योगदान होता है। महाविद्यालय का महिला प्रकोष्ठ इनको सम्मानित करके गौरवान्वित है।












