Bhilai-Mahila-Mahavidyalaya

Hindi Letter Writing Competition

भिलाई। ‘महात्मा गांधी के सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता में भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्रा रुचिता साहू को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय द्वारा फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के सहयोग से किया गया था। रुचिता को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन, भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता सहित प्राध्यापकों ने बधाई दी है। रूचिता साहू महिला महाविद्यालय में बीएससी कम्प्यूटर साइंस की छात्रा हैं। महाविद्यालय की बीकॉम की छात्रा अंजली कश्यप एवं आरती राय तथा एमएससी की प्रतिभा राज एवं देवश्री ने भी अपनी प्रतिभागिता दी। इन सभी को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Full size460 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *