भिलाई। रूंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई नगर में पीडोडोंटिक्स (बाल दंत चिकित्सा) विभाग में अध्ययनरत पोस्ट ग्रेजुएट द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ अनिल पाण्डेय के शोध पत्र को 17 वें आइएसपीपीडी सम्मेलन-2020 मे रिसर्च श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। जयपुर मे आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ अनिल पाण्डेय ने ‘असेसमेंट ऑफ़ कैरिओजेनिसिटी बाइ पीएच वैल्यू डेक्रीमेंट ऑफ़ प्लाक सोल्यूशंस यूजिंग कॉमनली यूज्ड इनफैन्ट मिल्क फॉर्मूला’ पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया।












