भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के आईक्यूएसी के द्वारा विश्व में फैली कोरोना वायरस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रेरणा शिक्षक संघ के द्वारा सर्जिकल पुन:उपयोग वाला मास्क नि:शुल्क प्रदाय किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वार्षिक परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राआें को कोरोना वायरस के बचाव हेतु जागरूक किया जायेगा। महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने कहा कि इस वायरस का प्रकोप चीन के साथ अन्य देशों में निश्चित ही चिंता जनक है, लेकिन हमें सावधानी और धैर्य का परिचय देना है।












