भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय व भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय दर्शन का संत साहित्य पर प्रभाव विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का समापन समारोह रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केसरी लाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.पी. मिश्रा अध्यक्ष गंगाजली शिक्षण समिति ने की।












