दुर्ग। कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन के कारण शैक्षणिक कैलेण्डर प्रभावित हुआ है। कक्षाओं के नहीं हो पाने से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। छत्तीसगढ़़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की समस्या को हल करने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा स्कूल शिक्षा के पोर्टल पर शुरू की है। सबसे पहले इस पोर्टल में स्नातक स्तर पर बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. एवं बीसीए की तीनों कक्षाओं के विडियो लेक्चर एवं कोर्स मटेरियल उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों की निगरानी में स्तरीय पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराई गयी है।












