Dr-Santosh-Rai-w

Sharda Samarthya Charitable Trust funds food for weaker section under Corona Lockdown

भिलाई। कोरोना लॉकडाउन के बीच गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने नगर पालिक निगम भिलाई को 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया है। ट्रस्ट के संयोजक डॉ संतोष राय ने बताया कि आग्रह पर संस्था के सदस्यों ने 24 घंटे से भी कम समय में यह राशि एकत्र की। इस राशि से 100 परिवारों को एक माह का राशन प्रदाय किया जाएगा। ट्रस्ट इससे पहले पुलिस कर्मियों के लिए एक हजार मास्क उपलब्ध करवा चुका है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रस्ट ने आगे भी समाज एवं देशहित में सहयोग करने की बात कही है।

Full size460 × 296

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *