दुर्ग। आईआईटी खड़गपुर की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड होकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर तथा शोध कार्य संबंधी पाठ्य सामग्री का मुफ्त में लाभ उठाने की सुविधा मिलने के पश्चात अब दुर्ग विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा के प्रयासों से मुंबई आईआईटी की नेशनल वर्चुअल लाइब्रेरी आॅफ इंडिया में उपलब्ध अति महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ तथा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पाठ्य सामग्री, वीडियो, ऑडियो, छायाचित्रों का मुफ्त में लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।












