भिलाई। राजनांदगाव की एक छह वर्षीय बच्ची की जान बचाने में स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल को सफलता मिली है। बच्ची कांच पर गिर पड़ी थी। कांच उसके पेट को चीरता हुआ अंतड़ियों तक पहुंच गया था। राजनांदगांव मेडिकल कालेज से उसे हायर सेन्टर के लिए रिफर कर दिया गया था। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में उसकी सर्जरी कर दी गई। घटना ग्राम पिनकापार की है।












