भिलाई। कोविड – 19 की वजह से सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है जिससे कि अध्ययन कर रहे छात्र -छात्राओं के समक्ष नियमित पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया था। संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टी्ट्यूशंस ने इस समस्या के समाधान के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह मे तैयारिया शुरु कर दी थी। रुंगटा पब्लिक स्कूल एवं रुंगटा प्ले स्कूल ने विगत 3 अप्रैल 2020 से विडियो कांफ्रेंसिग, डिजिटल स्मार्टबोर्ड तथा वाट्सअप आदि माध्यमों का प्रयोग करते हुए छात्रों को नियमित अध्ययन करने की सुविधा प्रदान की।












