भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन विप्रोविल्प कम्पनी में आकर्षक पैकेज में हुआ है। चार राउण्ड में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। पहले राउण्ड में टेस्ट तथा दूसरे राउण्ड में कम्यूनिकेशन स्किल को असेस किया गया। तृतीय राउण्ड टेक्नीकल इन्टरव्यू था व चतुर्थ राउण्ड में एचआर इन्टरव्यू था। यह प्रक्रिया आनलाइन घर से ही संपन्न हुई। ऋचा पटेल बी.सी.ए. अंतिम वर्ष व नितेष ठाकुर बी.सी.ए. अंतिम वर्ष का चयन किया गया जिसे नियुक्ति पत्र आॅनलाईन दिया गया।












