भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज प्रातः 7 बजे श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में वृहद आयोजन हुआ। इसकी तैयारी 6 जून से की जा रही थी जिसमें गूगल-मीट, यूट्यूब लाइव और फेसबुक लाइव से लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था। राजयोग का प्रशिक्षण ब्रह्मकुमारी प्राची बहन ने दिया। पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा, श्रीगंगाजलि एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा एवं अध्यक्ष जया मिश्रा ने ऑनलाइन आशीर्वाद दिया।












