नई दिल्ली। बाबा रामदेव की कोरोना की कथित दवा कोरोनिल पर सवाल उठाए जाने के बाद जानीमानी एफ़एमसीजी (फ़ास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स) कंपनी यूनीलिवर ने गोरेपन को कथित रूप से बढ़ावा देने वाली अपनी फ़ेस क्रीम की मार्केटिंग का तरीक़ा बदलने का फ़ैसला किया है। गुरुवार को यूनीलिवर ने इस सिलसिले में घोषणा कर दी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो आने वाले हफ़्तों में ‘फ़ेयर एंड लवली’ ब्रैंड का नाम बदल देगी।












