भिलाई। एमजे कालेज के फार्मेसी विभाग द्वारा शनिवार को एक वेबीनार का आयोजन किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कुमुद उपाध्याय एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर शेखर वर्मा ने विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। वेबीनार में 100 से अधिक विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं प्राचार्यों ने हिस्सा लिया।












