MJ-Webinar

MJ College Webinar

भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा संकाय द्वारा वेब असिस्टेड लर्निंग इन हायर एजुकेशन पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में शिक्षा क्षेत्र के 350 प्रतिभागियों ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की। वक्ताओं ने कहा कि वेब लर्निंग या ई-लर्निंग में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं पर इसके फायदे बहुत हैं। यह स्लो एवं फास्ट लर्नर दोनों की जरूरतों को पूरा करता है। हेमचंद विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 के कारण चलते लॉकडाउन के बीच वेब बेस्ट लर्निंग एक मात्र विकल्प के रूप में हमारे सामने है। हम सभी टेक सैवी होने की कोशिश कर रहे हैं। अच्छे से अच्छा मटीरियल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने सभी विषयों के सैकड़ों वीडियो लेक्चर्स अपनी वेबसाइट पर अपलोड किये हैं जिसका लाभ छात्र अपनी सुविधा एवं फुर्सत के अनुसार ले सकते हैं।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *