दुर्ग। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में एक वेबीनार का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत महाअभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और गुजरात जोड़ीदार राज्य है, जिनके विभिन्न महाविद्यालयों का आपस में जोड़ीदार महाविद्यालय के रूप में गतिविधियां संचालित करना है।












