भिलाई। कोरोना लाकडाउन के चलते अज ूपूरी दुनिया में वर्क फ्रॉम होम एवं ई-लर्निंग का चलन प्रारंभ हो गया है। आॅनलाइन मीटिंग, कान्फ्रेंस एक विकल्प के रूप में सामने अया है। ऐसी अनेक गोष्ठियां हुई और हो रही हैं, जिनमें हो क्या रहा है, ना तो आयोजकों को समझ में आया, ना ही उसे अटेंड करने वालों को। ऐसी स्थिति में आईटी इंडस्ट्री के सामने न केवल एक गंभीर चुनौती पर बड़ा अवसर भी आ खड़ा हुआ है। शिक्षा जगत में इन्हीं चुनौतियों, अवसरों एवं संभावनाओं पर संतोष रूंगटा समूह में वेबीनार का आयोजन किया गया।












