भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में लाइफ विभाग द्वारा दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रथम दिन महामारी कोविड की रोकथाम में रसायन शास्त्र की भूमिका विषय पर विषय-विशेषज्ञों, शिक्षक व शोधार्थी द्वारा विचार विमर्ष किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आई. पी. मिश्रा, स्वरूपानंद महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा, श्री शंकराचार्य नर्सिंग महाविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मोनीशा शर्मा ने सम-सामायिक विषयों पर वेबिनार के आयोजन की बधाई दी।












