भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन्स द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड टेक्नोलॉजी, गंजपारा दुर्ग में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन करने जा रहा है। इस वेबीनार का विषय “कोविड-19 के पश्चात् शिक्षक एवं ऑनलाईन शिक्षण की वैश्विक चुनौती एवं अवसर” है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपित डॉ. अरुणा पाल्टा तथा मुख्य वक्ता बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र सिंग होंगे।












