बेमेतरा। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो में चकमक अभियान एवं सजग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। चकमक अभियान व सजग कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पालकों तथा हितग्राहियों के गृह भ्रमण कर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा दे रही है। बच्चे अपने घरों में ही रह कर पालकों के साथ विभिन्न गतिविधियां सम्पन्न कर रहे हैं। चकमक अभियान बच्चों के लिए अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है, पूरे परिवार के साथ मिलकर हंसी-खुशी से सीखने-सिखाने का अच्छा अवसर बन गया है।












