भिलाई। कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय द्वारा युवा वर्ग को ध्यान मे रखकर लिखी गई पुस्तक ‘‘3-2-1 भागो’’ काफी लोकप्रिय हो रही है। एमेजॉन एवं इंस्टामोजो पर उपलब्ध यह पुस्तक प्रथम सप्ताह मे ही अच्छी रैंकिंग के साथ भारत वर्ष में पसंद की जा रही है। डॉ संतोष राय ने इस पुस्तक में कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में संयम और कठिन परिश्रम की भूमिका को खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया है।












