भिलाई। इंसानों के प्रति वफादारी और दोस्ती निभाने वाले पशुओं की सहायता करना हमारा फर्ज है। इसी फर्ज को निभाते हैं एनिमल सेवियर्स। उन्होंने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो श्वानों के प्राणों की रक्षा की है। एनिमल सेवियर्स लावारिस, घायल और गुमे हुए पशुओं का पता लगाकर उनकी सेवा करता है। इसमें चिकित्सा से लेकर भोजन का प्रबंधन करना तक शामिल है।












