दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राज्य गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा नैक से संबंधित संभाग स्तरीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिनों दुर्ग संभाग के सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, नैक समन्वयक, आईक्यूएसी समन्वयकों के लिए वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में राज्य इकाई के समन्वयक एवं उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त एवं अपरसंचालक भी शामिल हुए।












