दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में ऑनलाइन शिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के दौर में शिक्षण संस्थाएं काफी प्रभावित हुई हैं। नियमित पाठ्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस गैप को ऑनलाइन शिक्षण एवं वीडियो लेक्चर्स के द्वारा पाटने का प्रयास किया जा रहा है।
लॉकडाऊन के समय उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम ऑनलाईन माध्यम से पूर्ण किए गए।












