धमतरी। बांस से तो हम सभी परिचित हैं। बांस से बनी सजावटी वस्तुओं के बारे में भी हम सभी जानते हैं पर बांस से जेवर बनाए जा सकते हैं, इसपर अपनी आंखों से देखे बिना यकीन करना मुश्किल होगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की महिलाएं बांस से जेवर बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। साथ ही इन गहनों की बिक्री ब़ढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जा रहा है। लोग इन्हें अपने उपयोग के लिए तो खरीद ही रहे हैं, विभिन्न अवसरों पर उपहार देने के लिए भी इनका चलन बढ़ रहा है।












