खपरी (दुर्ग)। विश्व योग दिवस पर देव संस्कृति महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों ने भाग लिया। कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान लोंगों ने ई-क्विज प्रतियोगिता को सराहा है। महाविद्यालय के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर प्रपियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लॉकडाउन के तनाव को कम करने इस प्रतियोगिता की अपनी भूमिका रही है।












