भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के 518 विद्यार्थियों से शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर से इस शोध कार्य का विश्लेषण किया गया कि कोरोना महामारी में प्रथम लॉकडाउन से लेकर आज तक स्थगित परीक्षा, शैक्षणिक सत्र एवं पारिवारिक संबंधों के प्रति विद्यार्थियों का नजरिया क्या है। विद्यार्थियों से प्रश्न के उत्तर गुगल डाइव के माध्यम से लिये गये तथा उनके उत्तरों का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला गया कि ग्रामीण-शहरी सभी क्षेत्र के विद्यार्थी यह स्वीकार करते हैं कि लॉकडाउन का उनकी परीक्षाओं एवं रिश्तों पर प्रभाव पड़ा है।












