भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई के इको क्लब (पल्लवन) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ई-पोस्टर एवं ई-वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ”बायोडायवर्सिटी लॉस एंड कोविड-19“ रखा गया। ई-वीडियो प्रतियोगिता में मंडल के रेवती कालेज की रिया तिवारी एवं ई पोस्टर प्रतियोगिता में जमशेदपुर महिला कालेज की अंजनी कुमारी ने प्रथम स्थान बनाया। प्रतियोगिता में 115 प्रतिभागियों ने भाग लिया।












