दुर्ग। शासकीय वीवाय तामस्कर महाविद्यालय में समाजशास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ सुचित्रा शर्मा ने नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्र्ट्रीय वेबीनार में अपना व्याख्यान देकर जिला एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। वेबीनार का विषय चैलेन्जेस इन ह्यूमन सोसायटी इन द इफेक्ट ऑफ कोविड-19 था। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।












