भिलाई। संतोष रूंगटा समूह के दो संस्थान रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल (RIS) रायपुर एवं द अमेरिकन स्कूल (TAS) रायपुर ने देश के टॉप टेन में फिर से स्थान बनाया है। प्रतिष्ठित पत्रिका सीईओ इनसाइट ने विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थाओं की सूची में संतोष रूंगटा समूह के इन दो संस्थानों को टॉप-10 में शामिल किया है। इस सर्वे में दुनिया भर के श्रेष्ठ स्कूलों को शामिल किया गया था। इनमें से रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल जेनेवा के इंटरनेशनल बैक्लरिएट (IB) से मान्यता प्राप्त है। वहीं द अमेरिकन स्कूल देश का पहला स्कूल है जिसे अमरीका के प्ले स्कूल नार्म्स से संबद्धता प्राप्त है।












