नई दिल्ली। देशभर के लाखों छात्र 12वीं कक्षा की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। यह छात्र अब अपने घर पर ही इन परीक्षाओं से जुड़ी कोचिंग हासिल कर सकते हैं। छात्रों को जिन विषयों की कोचिंग दी जाएगी उनमें कम्प्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, बायोटेक्नोलॉजी आदि विषय शामिल हैं।












