नई दिल्ली। गलवान घाटी में ताजा झड़पों के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर दोनों तरफ से काफी कुछ कहा जा रहा है। ऐसे में यह जरूरी ह जाता है कि वास्तविक हालातों के बारे में कुछ जानकारी हम सभी को हो। लेफ़्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) संजय कुलकर्णी कहते हैं कि सेटेलाइट तस्वीरें धोखा दे सकती हैं। इन्हें ठीक से पढ़ने और समझने की जरूरत होती है जिसके लिए अनुभव चाहिए। धोखा देने के लिए वहां गत्ते की गाड़ियां और तम्बू भी लगा सकता है जो सैटेलाइट तस्वीरों में असली जैसे दिख सकती हैं।












