भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में 21 जून विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य पर अन्तरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के 300 से अधिक लोगों ने प्रतिभागिता दी। कोविड-19 में लॉकडाउन के दौरान लोगो ने मनोरंजन के साथ संगीत को अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में चुना। प्रतियोगिता में प्राप्त आकंड़ों से पता चलता है कि संगीत मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना जरुरी है।












