रायपुर। राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना के तहत जिन 16 स्थानों का विकास धमतरी जिले में किया जाना है, उनमें रामायणकाल के सात ऋषियों के आश्रम शामिल हैं। इन ऋषियों में श्रृंगी ऋषि, कर्क ऋषि, अगस्त्य ऋषि, अंगिरा ऋषि, मुचकुंद ऋषि और गौतम ऋषि के आश्रम शामिल हैं। इसके अलावा कुलेश्वर महादेव और रुद्रेश्वर महादेव के मंदिरों में भी पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।












