भिलाई। 50 की उम्र के बाद पुरुषों को बीपीएच यानी बिनाइन प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया परेशान कर सकती है। बहुत से पुरुष इस व्याधी के साथ ही जी रहे होते हैं और उन्हें पता भी नहीं होता कि इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। शोध के मुताबिक भारत में 50 वर्ष की उम्र पार कर पुरुषों में ये एक आम बीमारी हैं। इलाज में लापरवाही बरतने से मूत्राशय खराब हो सकता है। यहां तक कि किडनी भी फेल हो सकती है। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ रजत महाडिक बताते हैं कि जागरूकता के अभाव में अधिकांश मरीज तभी अस्पताल पहुंचते हैं जब समस्या गंभीर हो जाती है।












