लखनऊ। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित होकर लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने एमबीए में उद्यमिता और पारिवारिक व्यवसाय नाम से दो वर्षीय पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। इसमें छात्रों को लघु उद्योगों के जरिए कैसे आत्मनिर्भर बने इसकी शिक्षा दी जाएगी। कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं।












