भिलाई। उड़ान एक मंजिल द्वारा आयोजित कांट्रेक्टर कॉलोनी में अध्यक्ष अंजू साहू के नेतृत्व में महिलाओं को धान, चावल और मसाले से बनी राखियां सिखाई गई।यह राखी बनाना हेमा साहू के द्वारा सिखाया गया जिसमें सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए बीस महिलाओं को ये प्रशिक्षण दिया गया। कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए घर में रखे सामानों सेभी हम भाईयों को राखी बनाकर पहना सकते हैं।
अंजू साहू ने बताया छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है तो क्यो ना हम धान से बने राखी बनाकर कर भाईयों को पहनाये।












