भिलाई। वह क्षण बड़ा सुखद था जब अपने बच्चों से नाउम्मीद हो चुके माता-पता अपनी गोद में दो शिशुओं को लेकर घर रवाना हुए। इन जुड़वा शिशुओं का जन्म महज 30 सप्ताह में हो गया था। लगभग एक-एक किलोग्राम वजन के इन बच्चों में एक बालक था और एक बालिका। स्पर्श की अत्याधुनिक नीयोनेटल इकाई, नवजात शिशु विशेषज्ञ, इंटेंसिविस्ट की टीम ने लगातार निगरानी एवं हस्तक्षेप कर इसे अंजाम दिया।












