MJ-College

Online Nursing Classes

भिलाई। एमजे कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सभी सेमेस्टर की पढ़ाई द्रुत गति से जारी है। प्राचार्य समेत सभी स्टाफ ऑनलाइन क्लासेस ले रहे हैं तथा छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है। ऑनलाइन ओरल टेस्ट से ही छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन भी किया जा रहा है। कॉलेज की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस सत्र में शिक्षण कार्य पर गहरा असर पड़ा है। विद्यार्थियों को हो रहे नुकसान को कम से कम करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन एवं फैकल्टीज ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऑनलाइन शिक्षण एकमात्र विकल्प रह गया है जिसे बेहतर बनाने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *