भिलाई। संतोष रूंगटा समूह (आर-1) द्वारा संचालित तकनीकी महाविद्यालय की छात्राओं ने गरीब बस्तियों तक मास्क पहुंचाने का काम किया है। इन छात्राओं ने अपने साधनों से कपड़ों की व्यवस्था की और फिर खुद ही उसे सीलकर मास्क बनाया। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों के सहयोग से उन्होंने इसका वितरण गरीबों के बीच किया। कोरोना के कारण महाविद्यालय भले ही बंद हो किन्तु इन छात्राओं ने अपने लिए काम निकाल ही लिया है।












