लंदन। लामा और ऊंटनी में मिलने वाले एंटीबॉडी कोरोना वायरस के इलाज में कारगर हो सकता है। वैज्ञानिकों ने लामा और ऊंटनी में ऐसे दो सूक्ष्म एंटीबॉडी की पहचान की है, जो वायरस को खत्म करने की ताकत रखते हैं। रोसैलिंड फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने मिलकर यह शोध किया है। इनके शोधकर्ताओं लामा के दूध में पाए जाने वाले नैनो एंटीबॉडी के लैब में वायरस पर असर को देखा, जो सफल रहा।












