भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के शिक्षा प्रभाग द्वारा 5 दिवसीय “खोले पंख उत्कर्ष के” ऑनलाइन ई चिल्ड्रन कैंप का आयोजन प्रातः 9 एवं संध्या 6:30 बजे से 40 मिनट का सेशन यूट्यूब चैनल ब्रह्माकुमारीज़ भिलाई पर शुरू हो गया है। पहले दिन का टॉपिक ” मेरी ख़ुशी का रिमोट ” था, जिसे भिलाई सेवाकेन्द्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने प्रारम्भ किया।












