Gayatri-Parivar-Tree-Planta

Gayatri Parivar performs yajna and plants trees

भिलाई। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा दिव्य भारत युवा संघ के सदस्यों द्वारा 5 जुलाई को यज्ञ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से साधना-ध्यान का क्रम चलाते हुए विधिवत तरीके से यज्ञ सम्पन्न किया गया । उसके बाद सुबह 8.30 बजे श्रीराम वाटिका जवाहर नगर दुर्ग में पंडित श्री राम शर्मा की स्मृति में मौलश्री, आम, अनार आदि फलदार पौधे रोपित किये गए। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में दीया छत्तीसगढ़ से डॉ पी. एल. साव, इंजीनियर युगल किशोर, अनिता साहू एवं अंजना के साथ जवाहर नगरवासी मुकुंद सिंह भारद्वाज, आकाश जायसवाल, अशोक शर्मा, आलोक शर्मा, आशीष मढ़रिया, हरीश ताम्रकार, गुलाब देशमुख, अनिता शर्मा, सुनीता देशमुख, पुष्पा भारद्वाज एवं अन्य सदस्यों ने अपनी भूमिका निभायी एवं पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *