VYT-Tree-Plantation

Tree Plantation Collage

दुर्ग। पर्यावरण संवर्धन अभियान के तहत शहर में अलग-अलग जगहों पर समाज के प्रबुध्द वर्ग अपने हाथों से वृक्षारोपण कर इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुये है। इसी अभियान को सफल बनाने और वृक्षारोपण के प्रति विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी समझाने के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय, देवेन्द्र नगर, रायपुर द्वारा संकल्प तरूवर कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बहुत विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के लिए यह हर्ष की बात है, कि इस प्रतियोगिता में एम.एससी अंतिम भौतिकी की गीतांजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *