बेमेतरा। जिला बेमेतरा में शिशु संरक्षण माह अर्धवार्षिक विटामिन-ए अनुपूरक कार्यक्रम की शुरूआत 14 जुलाई 2020 से सभी विकासखण्डों में निर्धारित नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से किया गया है। यह कार्यक्रम शिव अनंत तायल कलेक्टर जिला बेमेतरा के निर्देशन में 14 अगस्त 2020 तक चलाया किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशु संरक्षण माह को पूरे जिला बेमेतरा के समस्त ग्रामों में 14 जुलाई से आरंभ की गई है, जो कि 14 अगस्त तक नियमित टीकाकरण दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को एक माह तक आयोजित किया जायेगा।












